वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
महज तीन दिन में मेट्रो एक बार फिर ठप हो गई। रविवार दोपहर दमदम से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो की आवाजाही बंद रही जिससे यात्रियों को परेशानी बढ़ गयी। मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर 1:52 बजे तीसरी लाइन पर अचानक बिजली कनेक्शन कट गया। परिणामस्वरूप, दक्षिणेश्वर जाने वाली एक मेट्रो बारानगर में रुक गई। इसके चलते दमदम-दक्षिणेश्वर तक अप और डाउन लाइन पर मेट्रो की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि, कबीसुभाष-दमदम तक मेट्रो सेवा सामान्य रही। बता दें कि इससे पहले पिछले गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे नोआपाड़ा और बारानगर के बीच तीसरी लाइन पर दिक्कत आ गई थी। दोपहर 2:18 बजे लाइन पर बिजली सेवा पूरी तरह से बंद हो गई। नतीजा ये हुआ कि मेट्रो रुक गई। दमदम से दक्षिणेश्वर तक अप और डाउन लाइन पर मेट्रो सेवाएं बंद हो गईं। लाइन मरम्मत का काम शुरू किया गया और काफी देर के बाद एक बार फिर मेट्रो सेवा समान्य हूई। इस घटना से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छुट्टियां होने के कारण सर्दी के मौसम में बहुत से लोग सडक़ पर थे। मेट्रो सूत्रों के मुताबिक नोआपाड़ा कबीसुभाष तक मेट्रो सुचारू रूप से चल रही है।